कानपुर। उत्तर प्रदेश प्रान्तीय व्यापार मण्डल के प्रदेश अध्यक्ष व सपा नेता अभिमन्यु गुप्ता ने मरे कंपनी पुल के पास मलिन बस्ती में मौजूद मजदूरों व जरूरतमंदों को तेल,राशन,ब्रेड,सब्जी आदि वितिरित किया। बच्चों को अलग से भोजन,बिस्किट व ब्रेड आदि वितिरित किया व उनको आर्थिक सहयोग भी दिया ।सपा से जुड़े व्यापारी नेता अभिमन्यु गुप्ता लगातार अपने घर के आस पास हर जरूरतमंद विशेषकर मजदूर परिवारों की मदद करने में लगे हैं जो लोकडाउन की वजह से परेशान हैं।अभिमन्य ने कहा कि आज तेल के दीपक जलाने की जगह ज़रूरमंदों को तेल बांटा ताकि उनके घर खाना बन सके कानपुर में 14 दिन से लगातार अभिमन्यु गुप्ता दिहाड़ी मजदूरों व जरूरतमंदों व उनके परिवारों को खाना बाटने का काम कर रहे हैं।अभिमन्यु गुप्ता ने जानकारी दी कि लगातार इस ही तरह वे जरूरतमंदों को राशन,खाना व आर्थिक सहयोग देते रहेंगे।